ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US में भारतीय स्टूडेंट वीजा में 27% की गिरावट, ट्रंप की सख्ती बनी वजह

मार्च से मई 2025 के बीच भारतीय छात्रों को मिलने वाले F-1 स्टूडेंट वीजा में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

 प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर /

अमेरिका में पढ़ाई की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। मार्च से मई 2025 के बीच भारतीय छात्रों को मिलने वाले F-1 स्टूडेंट वीजा में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट कोरोना महामारी के बाद किसी भी साल के मुकाबले सबसे धीमी शुरुआत मानी जा रही है।

US स्टेट डिपार्टमेंट के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च से मई के बीच केवल 9,906 F-1 वीजा जारी किए गए, जबकि 2024 की इसी अवधि में 13,478 और 2023 में 10,894 वीजा दिए गए थे।

क्या है गिरावट की वजह?
इस गिरावट का मुख्य कारण ट्रंप प्रशासन द्वारा अपनाई गई नई सख्त वीजा नीति को माना जा रहा है। मई के अंत में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर F, M और J वीजा की इंटरव्यू शेड्यूलिंग को रोक दिया। 27 मई से 18 जून तक दुनिया भर में वीजा अपॉइंटमेंट स्थगित कर दिए गए। अब छात्रों को पिछले 5 वर्षों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?