ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वो 7 देश, जिनके खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत कभी नहीं हारा

2 बार के विश्व कप विजेता भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में साल 2007 से अब तक कुल 52 मुकाबले खेले, जिसमें 35 जीते और 15 गंवाए।

 भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम / IANS

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी। क्या आप जानते हैं कि अब तक 7 ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ भारत ने एक भी टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं गंवाया है। आइए, इनके बारे में जानते हैं। 

2 बार के विश्व कप विजेता भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में साल 2007 से अब तक कुल 52 मुकाबले खेले, जिसमें 35 जीते और 15 गंवाए। इनके अलावा, एक मैच टाई के बाद अपने नाम किया, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।

भारत ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सभी 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सभी 5 मैच अपने नाम किए। टीम इंडिया ने आयरलैंड के विरुद्ध 2 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ही जीते। इनके अलावा, नामीबिया, नीदरलैंड्स यूएसए और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 मैच खेला, जिन्हें अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- USA के मैच फ्री में दिखाएगा यूट्यूब, T20 वर्ल्ड कप को लेकर Willow by Cricbuzz का बड़ा ऐलान

वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 मैच खेले, इनमें सिर्फ 1 ही मुकाबला गंवाया। इस मुल्क के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 87.50 रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं। इस टीम के खिलाफ जीत प्रतिशत 71.43 रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे कमजोर प्रदर्शन देखें, तो यह न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ रहा। टीम इंडिया ने इन दोनों ही देशों को अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कभी मात नहीं दी है। भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध सभी 3 मैच गंवाए हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ अब तक 2 मुकाबले खेले, जिसमें एक भी नहीं जीता।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 70.58 प्रतिशत मुकाबले अपने नाम किए हैं। जीत प्रतिशत के मामले में टीम इंडिया शीर्ष पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 66.66 प्रतिशत मुकाबले, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 63.82 प्रतिशत मैच अपने नाम किए हैं।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?