ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट बदली, अब 10 अप्रैल को आएगी फिल्म

फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाने का फैसला अक्षय कुमार की व्यस्त थिएट्रिकल लाइन-अप और दर्शकों की एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 फिल्म का पोस्टर फिल्म का पोस्टर / Akshay Kumar/ Instagram)

अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पहले रिलीज करते हुए 10 अप्रैल 2026 को दर्शकों के सामने लाया जाएगा।

फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाने का फैसला अक्षय कुमार की व्यस्त थिएट्रिकल लाइन-अप और दर्शकों की एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

‘भूत बंगला’ से निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 14 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी, भूल भुलैया, गरम मसाला और खट्टा मीठा जैसी यादगार हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में इस जोड़ी के दोबारा साथ आने से दर्शकों को एक बार फिर उसी तरह की सिनेमाई मैजिक की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- मलेशिया में भारतीय संस्कृति का भव्य उत्सव, रिकॉर्डतोड़ नृत्य प्रस्तुति की पीएम मोदी ने सराहना

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि ‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और तब्बू लगभग 25 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इससे पहले दोनों हेरा फेरी और तू चोर मैं सिपाही जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी एक रहस्यमयी भूतिया हवेली और उससे जुड़े घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की इकाई) ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है।
कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन का है, वहीं संवाद रोहन शंकर ने लिखे हैं।

इसके अलावा प्रियदर्शन और अक्षय कुमार दो और प्रोजेक्ट्स पर भी साथ काम कर रहे हैं, जिनमें ‘हैवान’ (सैफ अली खान के साथ) और ‘हेरा फेरी 3’ (सुनील शेट्टी के साथ) शामिल हैं।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?