ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिकी महिला ने भारत में सिंगल मदर्स को लेकर बनी धारणाओं को दी चुनौती

उन्होंने दावा किया है कि ये बात पूरी तरह सही नहीं है कि भारत में सिंगल मदर्स को घर किराए पर लेने में बड़ी मुश्किलें आती हैं।

 दाना मैरी  दाना मैरी / Courtesy: @danamarieplus3/Instagram

बेंगलुरु में रहने वाली एक अमेरिकी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उन्होंने दावा किया है कि ये बात पूरी तरह सही नहीं है कि भारत में सिंगल मदर्स को घर किराए पर लेने में बड़ी मुश्किलें आती हैं।

यह वीडियो दाना मैरी नाम की महिला ने पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बातचीत सुनी, जिसमें एक मां अपनी NRI बेटी को भारत वापसी से मना कर रही थी जो टोरंटो में सिंगल पैरेंट है।

उस मां का कहना था कि भारत में सिंगल मां बहुत बड़ा कलंक है और बेटी को पति के बिना घर का लीज भी नहीं मिलेगा।

दाना मैरी ने कहा कि उनका हालिया अनुभव बिल्कुल अलग था। उन्होंने बताया कि मैंने आठ घर देखे। उनमें से पांच घर महिलाओं के थे। और एक घर एक सिंगल मदर का था। उन्होंने कहा कि किसी ने इस बात की परवाह नहीं की कि उनके पास लीज पर साइन करने के लिए पति नहीं है। मेरी शादीशुदा स्थिति पर किसी ने सवाल तक नहीं किया।

वीडियो में उन्होंने टोरंटो वाली महिला को संदेश भी दिया कि गर्ल, आ जाओ। यहां मदद मिलेगी। घर में सहायक मिलेंगे। खाना बनाने वाला मिलेगा। कम्युनिटी मिलेगी। यहां जिंदगी अच्छी है।

कमेंट्स में कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अच्छा अनुभव इसलिए मिला क्योंकि वे विदेशी हैं। इस पर दाना ने जवाब दिया कि यह सिर्फ मेरे साथ नहीं है। मेरी भारतीय सिंगल मॉम दोस्त भी यही अनुभव करती हैं।

उन्होंने बताया कि जिन आठ घरों में वे स्वीकार की गईं, वे सभी महिलाओं के नाम पर थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में महिला मालिकों को टैक्स लाभ मिलता है, इसलिए कई परिवार प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम पर रखते हैं।

दाना ने माना कि भारत में सिंगल मदर होने को लेकर सामाजिक धारणाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
लेकिन उन्होंने कहा कि रहने के लिए घर पाना अब कोई समस्या नहीं है। हां डेटिंग और शादी को लेकर भिन्न प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं।

यह वीडियो अब भारत के शहरी इलाकों में बदलते सामाजिक वातावरण पर चर्चा को तेज कर रहा है जहां महिलाओं की बढ़ती संपत्ति-स्वामित्व और बदलती सोच ने सिंगल मदर्स के लिए नई संभावनाएं खोली हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?