ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अब भारत में ही कर सकेंगे ऑस्ट्रेलियाई डीकिन यूनिवर्सिटी की पढ़ाई, वो भी आधे खर्च में

डीकिन यूनिवर्सिटी का यह नया कैंपस पीएम नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो ज्ञान के आदान-प्रदान एवं शैक्षिक उत्कृष्टता पर जोर देता है।

 गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में नए कैंपस का उद्घाटन हुआ।  गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में नए कैंपस का उद्घाटन हुआ। / साभार सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी ने भारत में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय परिसर खोल दिया है। भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सरकारों के बीच सहयोग के अनुरूप इसकी शुरुआत की गई है। यह नया कैंपस पीएम नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो ज्ञान के आदान-प्रदान एवं शैक्षिक उत्कृष्टता पर जोर देता है।

परिसर के आधिकारिक उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने डीकिन विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। बैठक सरकारों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग विशेष रूप से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आदान प्रदान को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 1 प्रतिशत में शामिल डीकिन का प्रतिनिधित्व जॉन स्टैनहोप एएम (चांसलर), प्रोफेसर इयान मार्टिन (कुलपति) और रवनीत पावहा (उपाध्यक्ष, वैश्विक गठबंधन एवं दक्षिण एशिया के सीईओ) ने किया।

गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में आयोजित उद्घाटन समारोह में भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत में पहले विदेशी विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना करना दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। यह हमारे शिक्षा संबंधों में नया अध्याय खोलता है और यह तो बस केवल एक शुरुआत है।

डीकिन का गिफ्ट सिटी स्थित कैंपस स्थानीय छात्रों को बिजनेस एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा में डीकिन के अत्याधुनिक स्नातकोत्तर कोर्स तक पहुंच प्रदान करेगा। इन पाठ्यक्रमों की लागत ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय फीस का लगभग आधा होगी।

यह परिसर नए जमाने की डिजिटल कक्षाओं, पुस्तकालयों और साइबर सुरक्षा प्रयोगशालाओं से लैस है जो छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षिक अनुभव प्रदान करेगा। डीकिन के ऑस्ट्रेलियाई परिसरों के साथ इसका निर्बाध डिजिटल एकीकरण सुनिश्चित करता है कि छात्रों को आवश्यक शिक्षण संसाधनों तक व्यापक पहुंच मिले।

भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के उभार को देखते हुए डीकिन विश्वविद्यालय भारत परिसर में अपनी शैक्षणिक पेशकशों का विस्तार करने की योजना बना रहा है। यह विस्तार छात्रों को वैश्विक बाजार में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए तैयार करने पर फोकस करेगा और डीकिन को भारत के विस्तारित डिजिटल कार्यबल में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में स्थापित करेगा।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?