इस कार्यक्रम में किताब पर बातचीत और सवाल-जवाब का एक इंटरैक्टिव सेशन होगा। / Sikh Research Institute
आगामी 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के इरविन में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह साहिब की लीडरशिप, हिम्मत और सामूहिक जिम्मेदारी की विरासत पर एक विचार-विमर्श कार्यक्रम होगा। इसमें उनकी सोच और शिक्षाओं की आज भी बनी हुई अहमियत पर भी चर्चा की जाएगी।
"गुरु गोबिंद सिंह साहिब: जीवन, सोच और ज्ञान – दसवें गुरु पर विचार" नाम का यह कार्यक्रम सिख रिसर्च इंस्टीट्यूट (SikhRI) और सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड (SALDEF) मिलकर आयोजित कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आम लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
इस कार्यक्रम में किताब पर बातचीत और सवाल-जवाब का एक इंटरैक्टिव सेशन होगा। इसे मनप्रीत कौर चड्ढा और डॉ. अरिंदर सिंह चड्ढा होस्ट करेंगे। लेखक और सिख विद्वान हरिंदर सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह आहूजा के साथ किताब पर चर्चा करेंगे, जबकि किरण कौर बातचीत का संचालन करेंगी।
California, US—join us for a thoughtful dialogue on Guru Gobind Singh Sahib: Life, Vision & Wisdom by Harinder Singh (@1Force), in conversation with Dr. Gurpreet Singh Ahuja, guided by Kiran Kaur.
— Sikh Research Institute (@SikhRI) August 3, 2026
Reflections on the Tenth Sovereign invites us to pause and engage with the life,… pic.twitter.com/GWKn6Ork6U
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में गुरु गोबिंद सिंह साहिब की विरासत को संप्रभुता, नेतृत्व, साहस और सामूहिक ज़िम्मेदारी जैसे विषयों के ज़रिए समझा जाएगा। साथ ही, इस बात पर भी चर्चा होगी कि उनकी दूरदर्शिता और समझदारी किस तरह आज भी सिख पंथ का मार्गदर्शन कर रही है।
यह कार्यक्रम 'सिख रिसर्च इंस्टीट्यूट' द्वारा 'सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड' (SALDEF) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और रजिस्ट्रेशन कराने पर आम लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login