ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कैलिफोर्निया में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता, HAF ने लगाई गुहार

HAF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया।

 संगठन का लोगो। संगठन का लोगो। / HAF

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एडवोकेसी समूह हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने कैलिफोर्निया में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई है। HAF ने स्टेट ऑफ हेट कमीशन से राज्य में बढ़ती हिंदू विरोधी गतिविधियों पर ध्यान देने और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

HAF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया। उसने कहा कि जब कैलिफोर्निया के नेता नफरत से निपटने पर चर्चा कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हिंदू अमेरिकी समुदाय को राज्यव्यापी एंटी-हेट प्रयासों में नजरअंदाज न किया जाए। हमें जेवियर बेकेरा और स्टिव हिल्टन से कहना चाहेंगे कि धार्मिक स्वतंत्रता का मतलब किसी एक समुदाय विशेष से नहीं होता बल्कि इसमें हिंदू भी शामिल होते हैं।

संगठन ने 9 जून को अपनी आधिकारिक टिप्पणी में कहा कि हाल के वर्षों में हिंदू समुदाय के खिलाफ भेदभाव, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है। HAF के अनुसार, राज्य के सिविल राइट्स विभाग के डेटा में भी यह सामने आया है कि धार्मिक रूप से प्रेरित नफरत की घटनाओं में एंटी-हिंदू मामले लगभग 23 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

संगठन ने कहा कि ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि धार्मिक स्थलों पर हमले, तोड़फोड़ और समुदायों को निशाना बनाने की वास्तविक घटनाएं हैं। HAF ने यह भी आरोप लगाया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी हिंदू और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां और भड़काऊ अभियान तेजी से बढ़ रहे हैं।

संगठन के अनुसार ऑनलाइन फैलाई जा रही गलत जानकारी और राजनीतिक बयानबाजी के कारण एंटी-इंडियन और एंटी-हिंदू नफरत को बढ़ावा मिल रहा है। HAF ने आयोग और सिविल राइट्स विभाग से इस स्थिति को गंभीरता से लेने, इसकी सार्वजनिक रूप से निंदा करने और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

HAF के प्रबंध निदेशक समीर कालरा ने कहा कि हिंदू अमेरिकी समुदाय कैलिफोर्निया की सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और धार्मिक स्वतंत्रता तथा बिना डर के पूजा करने का अधिकार हर नागरिक का मूल अधिकार है। हम आयोग से अपील करेंगे कि खतरनाक स्तर से लगातार बढ़ रही ऐसी वारदातों पर गंभीरता से ध्यान दें और लोगों को इस एंटी-हिंदू अति से बचाने में अहम भूमिका निभाएं।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?