सांकेतिक / X/@India in New York
न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने भारतीय समुदाय को प्रशासनिक मदद आसानी से पहुंचाने के लिए लॉन्ग आइलैंड के हिक्सविल में एक खास 'कॉन्सुलेट@ योर डोरस्टेप' कैंप लगाया। 9 अगस्त को आयोजित इस कॉन्सुलेट कैंप में जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सेवाओं तक सीधी पहुंच मिली। इसमें लगभग 170 लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) के आवेदन, पासपोर्ट रिन्यूअल और कॉन्सुलेट से जुड़ी दूसरी आम सेवाओं के लिए मदद मिली, जिससे जरूरी सेवाएं समुदाय के और करीब आईं।
यह पहल समुदाय के प्रमुख संगठनों, जैसे अमेरिकन पंजाबी सोसाइटी, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) और बृहद सीनियर्स के सहयोग से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सुलेट जनरल बिनाय एस. प्रधान ने सेवाएं बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई नई पहलों (जैसे e-OCI) के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने भारतीय समुदाय को बिना किसी रुकावट और परेशानी के कॉन्सुलेट सेवाएं देने के लिए कॉन्सुलेट की प्रतिबद्धता को दोहराया।
Consulate @ Your Doorstep!@IndiainNewYork organized a #ConsularCamp in Hicksville, New York, in partnership with the American Punjabi Society, RANA and Bruhud Seniors.
— India in New York (@IndiainNewYork) August 12, 2026
Around 170 applicants availed #OCI, #Passport and other consular services at the camp, bringing essential… pic.twitter.com/B5Fi0w1qZN
इस कैंप को कम्युनिटी लीडर्स का समर्थन मिला, जिनमें अमेरिकन पंजाबी सोसाइटी के हैरी सिंह बोला और गैरी सिक्का, RANA के प्रेम भंडारी, बृहद सीनियर्स के अजय पटेल और कई स्टूडेंट वॉलंटियर्स शामिल थे, जिन्होंने बुज़ुर्गों की मदद की और ईवेंट के दौरान लॉजिस्टिकल सपोर्ट का काम संभाला।
कैंप में आए एक व्यक्ति ने कहा कि मैं यहां अपने बच्चों का पासपोर्ट रीन्यू करवाने आया हूं और इंडियन कॉन्सुलेट की तरफ से यह एक बहुत बड़ी सेवा है। यह बहुत अच्छी बात है कि वे कम्युनिटी की मदद कर रहे हैं।
इस पहल की तारीफ करते हुए, कैंप में शामिल एक बुज़ुर्ग महिला ने कहा कि यह पहला कॉन्सुलेट है जो साल के 365 दिन, हर रोज खुल रहा है। यह बहुत जरूरी है और मैं भारत के कॉन्सुलेट जनरल की बहुत आभारी हूं कि वे यहां आए और सभी का समर्थन किया। मुझे लगता है कि घर वापस जाने का जरिया होना बहुत जरूरी है, और इसलिए बहुत से लोगों के लिए यह भारत वापस जाने, वहां घूमने या अपनी संस्कृति से दोबारा जुड़ने के लिहाज से बहुत मददगार रहा।
कम्युनिटी के एक और सदस्य ने कहाकि मुझे लगता है कि हम लॉन्ग आइलैंडर्स के लिए यह सबसे अच्छी चीजों में से एक है। अगला कैंप 16 अगस्त को बफेलो, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login