ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में दिवाली धमाका 13 अक्टूबर को, कैलाश खेर जमाएंगे रंग

रविवार 13 अक्टूबर को होने वाला यह आयोजन लोगों के बीच अभी से चर्चा का विषय बन गया है। आयोजकों ने साफ कर दिया है कि सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

 कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे विश्व प्रसिद्ध गायक-कलाकार कैलाश खेर। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे विश्व प्रसिद्ध गायक-कलाकार कैलाश खेर। / FIA, New England

भारत से पहले अमेरिका में दिवाली का धूम-धड़ाका शुरू हो गया है। इसी क्रम में फाउंडेशन ऑफ इंडियन-अमेरिकंस (FIA) न्यू इंग्लैंड अपने साझेदार संगठनों के साथ दिवाली का जश्न मनाने जा रहा है। रविवार 13 अक्टूबर को होने वाला यह आयोजन लोगों के बीच अभी से चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि इसमें प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी टीम मंच पर एक शानदार प्रस्तुति देने वाली है। 

विश्व-प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पद्मश्री कैलाश खेर के साथ प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में FIA के इस भव्य दिवाली समारोह को लेकर आयोजक भी खासे उत्साहित हैं। स्थानीय समुदाय के बीच रोशनी के त्योहार मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 

जानकारी के अनुसार प्रतिभागियों को एक लिंक के माध्यम से खुद को और अपने प्रियजनों को पंजीकृत करने को कहा गया है। प्रतिभागी इस लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं- https://tinyurl.com/kailascher। आयोजकों ने साफ कर दिया है कि सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

आयोजकों ने दावा किया है कि यह उत्सव परिवारों और दोस्तों को एक साथ आने और दिवाली की जीवंत परंपराओं का अनुभव करने का एक अद्भुत अवसर प्रदान करने वाला है। इसलिए आप भी संगीत, नृत्य और उत्सव के साथ, उपस्थित लोग खुशी और सांस्कृतिक समृद्धि से भरे एक यादगार दिन के लिए इसमें शामिल हो सकते हैं। FIA न्यू इंग्लैंड सभी को इस कार्यक्रम को साझा करने और पूरे समुदाय में दिवाली की खुशी बांटने में मदद करने के लिए आमंत्रित करता है।

  • आयोजन दिनांक: रविवार, 13 अक्टूबर दोपहर! 
  • स्थान: प्रोविडेंस

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?