ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

FIFA World Cup: 33 मुकाबलों में ही हुए 100 गोल, 2026 में बना बड़ा रिकॉर्ड

1958 के बाद वर्ल्ड कप के एक संस्करण में यह सबसे कम मुकाबलों में 100 गोल लगे हैं।

 जार है विश्व कप। जार है विश्व कप। / Instagram/@fifaworldcup

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोलों की बरसात देखने को मिल रही है। इस सीजन में हुए 33 मैचों में ही 100 गोल का आंकड़ा पार हो चुका है, जो पिछले 68 वर्षों में सबसे तेज है। 1958 के बाद वर्ल्ड कप के एक संस्करण में यह सबसे कम मुकाबलों में 100 गोल लगे हैं। 

मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने 12 जून को साउथ अफ्रीका पर 2-0 की जीत में इस वर्ल्ड कप में स्कोरिंग की शुरुआत की। नीदरलैंड्स के कोडी गैकपो ने स्वीडन पर 5-1 की जीत में नीदरलैंड्स का तीसरा गोल करके इस साल के टूर्नामेंट का 100वां गोल किया। सिर्फ 33 मैचों में 100 गोल तक पहुंचना 68 साल के टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप की एक और तस्वीर, मुकाबले में दोनों तरफ भारतीय मूल के खिलाड़ी

इससे पहले 1982 और 2014 के वर्ल्ड कप में 100 गोल का आंकड़ा 36 मैचों में पूरा हुआ था, जबकि 1978 और 1994 में इसके लिए 38 मैच लगे थे। हालांकि, सबसे तेज 100 गोल स्विट्जरलैंड में 1954 में हुए वर्ल्ड कप में लगे थे। इस विश्व कप में 100 गोल सिर्फ 20 मैच में लगे थे। उस टूर्नामेंट का खिताब वेस्ट जर्मनी ने जीता था।

इसके अलावा, नीदरलैंड्स ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। टीम फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में 100 गोल करने वाली सिर्फ आठवीं टीम बनी है। नीदरलैंड्स ने एकतरफा मुकाबले में स्वीडन को 5-1 से शिकस्त दी। नीदरलैंड्स ने इस जीत के साथ ही ग्रुप एफ में पहला स्थान भी हासिल किया। टीम की ओर से ब्रायन ब्रॉबी और कोडी गैकपो ने दो-दो गोल दागे।

ब्रायन ने मैच के 5वें और 17वें मिनट में गोल दागा। वहीं, कोडी ने 47वें और 54वें मिनट में गोल किया। नीदरलैंड्स की तरफ से पांचवां गोल क्राइसेंसियो समरविले ने किया। वहीं, स्वीडन की तरफ से एकमात्र गोल एंथनी एलंगा ने मैच के 59वें मिनट में किया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 12 ग्रुप में बांटा गया है, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाने हैं।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?