ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, बोले- टीम की सफलता सबसे महत्वपूर्ण

मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छा लगता है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है।

 स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो / Xinhua via IANS

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा। ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए। 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रुप के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू देखने को मिला, और उन्होंने दो शानदार गोल दागे। टीम की जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छी बात है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है।  

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, अपने हरेक विश्व कप में किया गोल

रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया। इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 10 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जबकि दिग्गज यूसेबियो ने 9 गोल किए थे।

मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छा लगता है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। टीम ने शानदार खेल दिखाया और आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। रिकॉर्ड हमेशा अच्छे होते हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य नेशनल टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है।"

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि टीम ने पिछले मैच से सबक लेकर शानदार वापसी की। उन्होंने कहा, "ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से हमें बिल्कुल वैसी ही प्रतिक्रिया मिली, जिसकी उम्मीद थी। कई बार किसी बड़े टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए शुरुआती मुकाबले जैसे कठिन मैचों की जरूरत पड़ती है। इस मुकाबले में टीम ने वही जुझारूपन और समर्पण दिखाया, लेकिन पहले मुकाबले की तुलना में अधिक परिपक्वता के साथ। मैं टीम के प्रदर्शन और नतीजे से बेहद खुश हूं।"

मैच में पुर्तगाल ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस ने भी शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में उनके फ्री-किक से टीम के लिए एक और गोल मिला। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी अजीजजोन गनीव गलती से गेंद को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे, जिससे पुर्तगाल की बढ़त और मजबूत हो गई। मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल करके टीम को शानदार जीत दिलाई।

पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है। टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा। वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे।

पुर्तगाल ने शुरुआत से ही मुकाबले का शानदार आगाज किया। मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने अपनी क्लास दिखाई और टीम के लिए पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

पुर्तगाल की बढ़त को मैच के 17वें मिनट में ही नुनो मेंडेस ने दोगुना कर दिया। नुनो ने फ्री किक का भरपूर फायदा उठाया और मैच का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के लिए अजीजजोन गनीव ने एक शानदार गोल किया, लेकिन फाउल होने के कारण इससे अमान्य करार दे दिया गया।

इसके बाद मैच के 39वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागा। रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव गलती से अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई।

मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल किया और पुर्तगाल की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी। पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और टीम अपनी इस फॉर्म आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?