ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यू जर्सी में पहला TiEcon सम्मेलन संपन्न, ‘इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन’ पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए TiE न्यू जर्सी की अध्यक्ष दिया मैथ्यूज ने कहा कि सम्मेलन उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा और इसने क्षेत्र की मजबूत उद्यमशीलता क्षमता को सामने रखा।

 TiEcon न्यू जर्सी 2026 कॉन्फ्रेंस में पैनल चर्चा TiEcon न्यू जर्सी 2026 कॉन्फ्रेंस में पैनल चर्चा / TiE NJ

द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) की न्यू जर्सी शाखा ने 13 जून को APA होटल वुडब्रिज में अपना पहला TiEcon New Jersey 2026 सम्मेलन आयोजित किया।

लिडिंग द इंटेलीजेंस रिवॉल्यूशन: गार्डन स्टेट ऑफ ग्लोबल स्टेज थीम पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन न्यू जर्सी के उप-राज्यपाल डेल जी कैल्डवेल ने किया। उन्होंने नेतृत्व, नवाचार और न्यू जर्सी के आर्थिक भविष्य पर मुख्य संबोधन दिया।

सम्मेलन में 24 वक्ता, तीन मुख्य सत्र, चार उद्योग पैनल चर्चा, स्टार्टअप शोकेस और TiE के सह-संस्थापक कंवल रेखी के साथ एक विशेष फायरसाइड चैट आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में उद्यमी, निवेशक, कॉर्पोरेट जगत के नेता और नीति निर्माता शामिल हुए। पूरे दिन नेटवर्किंग, सीखने और सहयोग पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए TiE न्यू जर्सी की अध्यक्ष दिया मैथ्यूज ने कहा कि सम्मेलन उम्मीदों से कहीं बेहतर रहा और इसने क्षेत्र की मजबूत उद्यमशीलता क्षमता को सामने रखा।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि इस वर्ष के सम्मेलन ने नई ऊर्जा, नए विचार और मजबूत संबंधों को जन्म दिया। TiEcon NJ 2026 की सफलता हमारे उद्यमिता तंत्र की ताकत और संस्थापकों को बड़े सपने देखने, बेहतर तरीके से विस्तार करने और प्रभाव पैदा करने वाले व्यवसाय बनाने में मदद करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

TiE न्यू जर्सी के बोर्ड सदस्य और सम्मेलन संयोजक बद्री निट्टूर ने कहा कि इस आयोजन ने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में न्यू जर्सी के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि हम यह दिखाना चाहते थे कि न्यू जर्सी इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन का नेतृत्व कर सकता है। संस्थापकों, निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं से भरे सभागार तथा एआई, फिनटेक, लाइफ साइंसेज और वेंचर निवेश जैसे विषयों पर हुई चर्चाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह समुदाय इस भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी वक्ताओं और पैनलिस्टों का आभारी हूं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को यादगार बनाया। आने वाले वर्षों में TiEcon New Jersey जिस दिशा में आगे बढ़ेगा, उसे लेकर मैं उत्साहित हूं।

सम्मेलन में तकनीक, स्वास्थ्य सेवा, वित्त और वेंचर कैपिटल क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान साझेदारी, निवेश और ज्ञान के आदान-प्रदान के नए अवसर भी बने। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी वक्ताओं, प्रायोजकों, साझेदारों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि TiEcon New Jersey अब राज्य में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण नया मंच बनकर उभर रहा है।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?