ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नस्लभेद नहीं चलेगा: फ्लोरिडा मेयर का भारतीय प्रवासियों को समर्थन

इस पूरे विवाद ने अमेरिकी समाज में प्रवासियों की भूमिका और नस्लीय भेदभाव को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।

 फ्लोरिडा मेयर का भारतीय प्रवासियों को समर्थन फ्लोरिडा मेयर का भारतीय प्रवासियों को समर्थन / Courtesy: City of Palm Bay, Florida ; ‘X’ via @ChandlerForPB

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के पाम बे शहर में भारतीय मूल के प्रवासियों को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच मेयर रॉब मेडीना और तीन सिटी काउंसिल सदस्यों ने खुला पत्र जारी कर समावेशिता और विविधता का समर्थन किया है। यह कदम काउंसिलमैन चैंडलर लैंगेविन की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को निशाना बनाया था।

मेयर मेडीना ने पत्र में लिखा, हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन किसी समुदाय को नीचा दिखाने वाले शब्द पाम बे की सोच का हिस्सा नहीं हो सकते। हमारी ताकत हमारी विविधता में है, और यही हमारी असली पहचान है। काउंसिल के इस पत्र में कहा गया कि पाम बे हमेशा से ही विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमि से आए लोगों के योगदान से मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें- सीनेट में अस्थायी विधेयक अवरुद्ध करने के बाद 'सरकार-बंदी' की नौबत

विवाद की शुरुआत
29 सितंबर को चैंडलर लैंगेविन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, कोई भी भारतीय अमेरिका की परवाह नहीं करता। वे यहां केवल हमें आर्थिक रूप से शोषित करने और भारत को समृद्ध करने आए हैं। अमेरिका सिर्फ अमेरिकियों के लिए है। इसके बाद उन्होंने लगातार कई पोस्ट करके भारतीय प्रवासियों की आलोचना की और यहां तक कहा कि सभी भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकाल देना चाहिए।

प्रतिक्रिया और विरोध
इन बयानों के बाद शहर में भारी विवाद खड़ा हो गया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और लैंगेविन को हटाने की मांग की। मेयर ने 30 सितंबर को विशेष काउंसिल बैठक बुलाई थी, लेकिन पर्याप्त सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण बैठक आगे नहीं बढ़ सकी।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?