स्प्राउट्स में जिमखाना फाइन फूड्स। / Gymkhana Fine Foods
लंदन के मिशेलिन-स्टार वाले जिमखाना रेस्टोरेंट से प्रेरित प्रीमियम इंडियन फ़ूड ब्रांड, जिमखाना फाइन फूड्स ने 'स्प्राउट्स फार्मर्स मार्केट' में लॉन्च के साथ अमेरिका में अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाई है।
इस ब्रांड के सिमर सॉस और मैरिनेड अब 25 राज्यों में फैले 481 स्प्राउट्स फार्मर्स मार्केट स्टोर में उपलब्ध हैं। ये प्रोडक्ट रिटेलर के 'इनोवेशन बे' प्रोग्राम और मुख्य सॉस आइल (गलियारे) के जरिए बेचे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच सहयोग बढ़ाने पर फोकस, राजदूत दोरैस्वामी की अहम बैठक
यह विस्तार कंपनी की अमेरिका यात्रा का अगला कदम है, जो 'होल फ़ूड्स मार्केट' में इसके नेशनल लॉन्च के बाद हुआ है। इस गर्मी के आखिर में 'फ्रेश थाइम मार्केट' और 'अर्थ फेयर' में भी और लॉन्च की योजना है।
जिमखाना फाइन फूड्स की शुरुआत CEO गुलरेज सिंह अरोड़ा और JKS रेस्टोरेंट्स ने मिलकर की थी। JKS रेस्टोरेंट्स वही हॉस्पिटैलिटी ग्रुप है जो लंदन के मेफेयर और लास वेगास में जिमखाना रेस्टोरेंट चलाता है। कंपनी का कहना है कि उसका मकसद रेस्टोरेंट-स्टाइल इंडियन कुकिंग प्रोडक्ट को घरों की रसोई तक पहुंचाना है।
अरोड़ा ने कहा कि अमेरिकी ग्राहक तेजी से ग्लोबल फ्लेवर और प्रीमियम सामग्री की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सुविधा भी चाहिए। स्प्राउट्स के साथ हमारी पार्टनरशिप हमें ज्यादा ग्राहकों को इंडियन खाने की गहराई और विविधता से परिचित कराने का मौका देती है। हमारे प्रोडक्ट उसी कुकिंग फिलॉसफी पर आधारित हैं जिसने जिमखाना को दुनिया के सबसे मशहूर इंडियन रेस्टोरेंट में से एक बनाया है।
स्प्राउट्स की रेंज में बटर मसाला, गोअन कोकोनट करी, टिक्का मसाला और मद्रास सिमर सॉस के साथ-साथ क्लासिक तंदूरी BBQ और ग्रीन टिक्का मैरिनेड शामिल हैं।
अरोड़ा ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिमखाना फाइन फूड्स को अमेरिका में प्रमुख प्रीमियम इंडियन फूड ब्रांड के तौर पर स्थापित करना है। हमें रिटेलर्स और ग्राहकों दोनों से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वे ऐसे बेहतरीन किचन स्टेपल (रोजमर्रा की जरूरी चीजें) ढूंढ रहे हैं जो असली स्वाद, क्वालिटी और जबरदस्त फ्लेवर दें।
जिमखाना फाइन फूड्स को 2024 में यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था। यह उन रेसिपी पर आधारित है जिन्हें लंदन के मेफेयर में स्थित मिशेलिन-स्टार वाले इंडियन रेस्टोरेंट 'जिमखाना' की टीम ने तैयार किया है। यह रेस्टोरेंट JKS रेस्टोरेंट्स का हिस्सा है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login