ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

इस अरबपति अमेरिकी को डेट कर रही हैं हिलेरी क्लिंटन की करीबी हुमा आबेदीन

भारतीय पिता और पाकिस्तानी मां की बेटी हुमा की शादी पूर्व कांग्रेसी एंथनी वेइनर से हुई थी। ये शादी सात साल चली थी। इस दौरान एंथनी कई सेक्स स्कैंडल में भी घिरे थे।

 हुमा और एलेक्स ने पेरिस के रेस्तरां की अपनी तस्वीर साझा की है।  हुमा और एलेक्स ने पेरिस के रेस्तरां की अपनी तस्वीर साझा की है। / Insta: huma abedin

भारतीय मूल की अमेरिकी हुमा आबेदीन एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय तक हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी रहीं हुमा इन दिनों एलेक्स सोरोस के साथ डेटिंग कर रही हैं। एलेक्स अरबपति हेज फंड मैनेजर जॉर्ज सोरोस के बेटे हैं। दोनों ने वैलेंटाइंस डे पर अपनी पेरिस ट्रिप की रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करके अपने प्यार को सार्वजनिक किया। 

इस तस्वीर में हुमा और एलेक्स एक रेस्तरां की कोने वाली टेबल पर करीब बैठे नजर आ रहे हैं। टेबल लाल गुलाबों और तोहफों से सजी है। एलेक्स ने हुमा को थाम रखा है। हुमा और एलेक्स की उम्र में 10 साल का अंतर है, लेकिन उनके प्यार पर इसका कोई फर्क नहीं दिख रहा है। 

भारतीय पिता और पाकिस्तानी मां की बेटी हुमा की शादी पूर्व कांग्रेसी एंथनी वेइनर से हुई थी। ये शादी सात साल चली थी। इस दौरान एंथनी कई सेक्स स्कैंडल में भी घिरे थे। साल 2022 में खबरें उड़ी थीं कि हुमा ब्रैडली कूपर के साथ रिलेशन में हैं। उन दोनों की मुलाकात वॉग की एडिटर एना विनटॉर ने कराई थी, जो दोनों की करीबी हैं। 

हुमा और ब्रैडली कई मौकों पर एकसाथ नजर आए थे, लेकिन उसके बाद बात आगे बढ़ने की कोई खबर नहीं आई। हाल ही में हुमा ने माना था कि वह रिश्ते को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। 

बिलिनेयर प्लेबॉय के नाम से चर्चित एलेक्स सोरोस ने पिछले साल ही अपने पिता का एंपायर संभाला है। वहीं, हुमा ने अपना पूरा करियर पब्लिक सर्विस और नेशनल पॉलिटिक्स में बिताया है। इसकी शुरुआत 1996 में उस समय हुई थी, जब उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के यहां इंटर्नशिप शुरू की थी। 

चार साल तक व्हाइट हाउस में रहने के बाद हुमा ने सीनेटर क्लिंटन की सीनियर एडवाइजर के रूप में सीनेट में बी काम किया था। 2009 में उन्हें विदेश मंत्रालय में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया था। 2016 में उन्होंने हिलेरी की राजनीतिक रूप से काफी मदद की थी। 


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?