ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

IIT से पढ़े इंजीनियर सुनील कुमार बने क्वांटिफाई के ग्लोबल हेड

IT दिल्ली से पढ़े इंजीनियर सुनील कुमार टिकाऊ विकास और बेहतर संचालन को प्राथमिकता देते हैं। उनकी विशेषज्ञता में अकाउंट मैनेजमेंट, वैश्विक संचालन, जोखिम प्रबंधन, मजबूत टीम बनाना और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार रणनीति तैयार करना शामिल है।

 सुनील कुमार सुनील कुमार / Sunil Kumar via LinkedIn

मैसाचुसेट्स स्थित एआई-फर्स्ट डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी क्वांटिफाई ने भारतीय मूल के इंजीनियर सुनील कुमार को हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज के लिए ग्लोबल हेड नियुक्त किया है।

आपको बताएं कि सुनील कुमार के पास हेल्थकेयर पेयर रणनीति, डिजिटल बदलाव, एआई आधारित आधुनिकरण, क्लाइंट साझेदारी और वैश्विक संचालन का लंबा नेतृत्व अनुभव है।

क्वांटिफाई में शामिल होने से पहले कुमार ने आठ साल तक एमिड्स कंपनी में वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम किया है। वह वहां मैनेजिंग पार्टनर और बिजनेस यूनिट हेड – हेल्थकेयर पेयर के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने बड़े लाभ-हानि पोर्टफोलियो का नेतृत्व किया और हेल्थकेयर पेयर कंपनियों के लिए एआई आधारित बदलाव और आधुनिकरण को आगे बढ़ाया था।

उन्होंने कॉग्निजेंट, जेनपैक्ट हेडस्ट्रॉन्ग, एचसीएल और इंफोसिस जैसी कंपनियों में भी नेतृत्व की भूमिकाएं निभाई हैं। इन कंपनियों में उन्होंने हेल्थकेयर पेयर सेवाओं और बिजनेस डेवलपमेंट पर विशेष काम किया था।

अपनी नई भूमिका के बारे में लिंक्डइन पर सुनील कुमार ने कहा कि क्वांटिफाई में हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज के ग्लोबल हेड के रूप में जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। कंपनी अब अपने विकास के अगले चरण में तेजी से आगे बढ़ रही है और हेल्थकेयर व लाइफ साइंसेज पर नया ध्यान दे रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे 25 साल के पेशेवर सफर का पूरा ध्यान हेल्थकेयर क्षेत्र पर रहा है। मैंने छह अलग-अलग एसआई संगठनों में काम किया है और हेल्थकेयर तथा लाइफ साइंसेज क्षेत्र की 25 से अधिक बड़ी संस्थाओं के 100 से ज्यादा उद्योग नेताओं के साथ काम किया है।

IIT दिल्ली से पढ़े इंजीनियर सुनील कुमार टिकाऊ विकास और बेहतर संचालन को प्राथमिकता देते हैं। उनकी विशेषज्ञता में अकाउंट मैनेजमेंट, वैश्विक संचालन, जोखिम प्रबंधन, मजबूत टीम बनाना और ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार रणनीति तैयार करना शामिल है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए क्वांटिफाई ने कहा कि हम सुनील कुमार का क्वांटिफाई परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। वह हमारे हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज़ के ग्लोबल हेड होंगे। कंपनी ने आगे कहा कि 25 साल से अधिक के वैश्विक नेतृत्व अनुभव के साथ सुनील डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ाने, बड़े एंटरप्राइज पोर्टफोलियो संभालने और हेल्थकेयर व लाइफ साइंसेज़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर नवाचार लाने का मजबूत रिकॉर्ड रखते हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?