ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय-अमेरिकी संजय राजन बने लैमिनार के नए चीफ रेवेन्यू ऑफिसर

संजय राजन ने भारत के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर के साइमन बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की है।

  संजय राजन संजय राजन / Laminar

मैसाचुसेट्स स्थित ऑटोमेशन मशीनरी निर्माण कंपनी लैमिनार ने भारतीय-अमेरिकी रेवेन्यू और गो-टू-मार्केट विशेषज्ञ संजय राजन को कंपनी का नया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है।

राजन पिछले एक साल से लैमिनार के साथ काम कर रहे थे। उन्हें कंपनी के गो-टू-मार्केट विभाग के प्रमुख पद से प्रमोट किया गया है। अब वह कंपनी की बिक्री, गो-टू-मार्केट रणनीति, साझेदारी और मार्केटिंग रणनीति का नेतृत्व करेंगे। कंपनी के अनुसार यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब लैमिनार तेज वैश्विक विस्तार के दौर से गुजर रही है।

लैमिनार की सह-संस्थापक और CEO एनी लू ने बयान में कहा कि दुनिया भर की प्रोसेस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां बढ़ती लागत, विशेषज्ञता की कमी और भू-राजनीतिक जोखिमों जैसी चुनौतियों से जूझ रही हैं। ऐसे समय में पूरी तरह स्वायत्त फैक्ट्रियों की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

उन्होंने पिछले एक साल में राजन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि 2025 में लैमिनार से जुड़ने के बाद संजय ने कंपनी की वैश्विक पहुंच को तेजी से बढ़ाया है। उन्होंने अधिक ग्राहकों को उत्पादन क्षमता की समस्याओं से निपटने और मुनाफा सुधारने में मदद की है। अब पूरे रेवेन्यू विभाग की जिम्मेदारी मिलने से लैमिनार और मजबूत होगी और बाजार की बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएगी।

संजय राजन ने भारत के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर के साइमन बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की है। राजन लगभग दो दशकों का उद्योग अनुभव लेकर लैमिनार से जुड़े थे। उन्होंने हैरिस कॉर्पोरेशन, ऑटोडेस्क और ट्यूलिप इंटरफेसेस जैसी कंपनियों में काम किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राजन ने कहा कि इंडस्ट्रियल AI का फोकस अब फिजिकल AI पर है, लेकिन प्रोसेस मैन्युफैक्चरिंग की चुनौती अलग है। क्योंकि यह अब भी मानव विशेषज्ञों पर निर्भर है। लैमिनार का केमिकल-प्रोसेस AI इसे बदलता है। यह पहले वास्तविक समय में फ्लूइड की स्थिति को समझता है, फिर सबसे बेहतर निर्णय लेता है और हर चक्र को सर्वोत्तम परिस्थितियों में चलाने का काम करता है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि लैमिनार अपने अनोखे AI प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी तरह स्वायत्त प्रोसेस मैन्युफैक्चरिंग के मिशन को आगे बढ़ा रही है।

राजन की पदोन्नति ऐसे समय हुई है जब कंपनी अपने विकास के अहम चरण में है। लैमिनार को हाल ही में 2026 एडिसन अवॉर्ड्स में मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स श्रेणी का गोल्ड अवॉर्ड मिला है। कंपनी को AB InBev का 2024 Cheers Award और यूनिलीवर का 2023 Supplier Startup of the Year अवॉर्ड भी मिल चुका है।

लैमिनार की तकनीक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की लाइटहाउस फैक्ट्रियों में भी इस्तेमाल की जा रही है। यह फैक्ट्रियां अत्याधुनिक औद्योगिक तकनीक के इस्तेमाल में अग्रणी मानी जाती हैं।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?