ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूजर्सी की भारतवंशी महिलाएं बोलीं, कमला हैरिस हमारे लिए प्रेरणास्रोत

वाइट हाउस में समारोह के दौरान भारतीय मूल की अमेरिका महिलाओं ने न्यू इंडिया अब्रॉड ने खास बातचीत में कमला हैरिस की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने अमेरिका में अश्वेत महिलाओं खासकर आप्रवासियों के लिए अभूतपूर्व काम किया है। हमें उन पर गर्व है।

 व्हाइट हाउस में AAPI हेरिटेज मंथ सेलिब्रेशन में आईं महिलाओं ने एनआईए से खास बातचीत की।  व्हाइट हाउस में AAPI हेरिटेज मंथ सेलिब्रेशन में आईं महिलाओं ने एनआईए से खास बातचीत की। / Image : NIA

कमला हैरिस न सिर्फ दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट हैं बल्कि बहुत सी भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। न्यूजर्सी में रहने वाले भारतीय मूल की कई महिलाओं का कहना है कि वे अमेरिका की पहली महिला और पहली भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बहुत प्रभावित हैं।

इस महीने की शुरुआत में व्हाइट हाउस में एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाईयन और पैसिफिक आइलैंडर हेरिटेज मंथ समारोह के दौरान न्यू इंडिया अब्रॉड ने कई महिलाओं से इस सिलसिले में बातचीत की थी। सभी ने हैरिस की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने अमेरिका में अश्वेत महिलाओं खासकर आप्रवासियों के लिए अभूतपूर्व काम किया है। 

मिसेज भारत न्यूजर्सी-2024 की एक प्रतिभागी ने न्यू इंडिया अब्रॉड से कहा कि कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं और उन्होंने महिलाओं को इतना सशक्त बनाया है कि आज हम वाइट हाउस में खड़े होकर बात कर पा रहे हैं। वह अमेरिका में भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं और ये कोई छोटी बात नहीं है।

न्यूजर्सी में इवेंट प्लानिंग और डेकोरेशन बिजनेस चलाने वाली देवी नेथिलाथ और कावेरी सारस्वत ने कहा कि कमला हैरिस व्हाइट हाउस में भारत की प्रतिनिधि हैं। उन्हें हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। महिलाओं के लिए भी उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।

दिव्या श्रीवास्तव ने कहा कि कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने के बाद कल्चरल कार्यक्रमों में काफी बढ़ोतरी हुई है। वह अप्रवासियों को बढ़ावा दे रही हैं तथा उन्हें दुनिया भर में अपनी प्रतिभा और संस्कृति दिखाने का अवसर दे रही हैं।

मिसेज यूनिवर्स न्यूयार्क पूजा पटेल ने भी हैरिस की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मैंने देखा है कि उन्होंने न सिर्फ डीसी में बल्कि अन्य राज्यों में भी कार्यक्रमों का बढ़ावा दिया है। वह वाकई जबरदस्त काम कर रही हैं।

देवी और कावेरी ने छोटे कारोबारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि नेटवर्किंग से कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। बस आपको सही लोगों से जुड़ने की जरूरत है। अगर टैक्स में कमी के साथ वित्तीय और अन्य मामलों में सही गाइडेंस मिल जाए तो उद्यमियों की बड़ी मदद होगी।

कावेरी ने कहा कि हम भले ही भारत से दूर रहते हैं लेकिन इसके बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। न्यूजर्सी एक मिनी इंडिया की तरह है। जिस तरह से दिवाली पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है, उससे हमारा उत्साह दोगुना हो गया है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?