आरोपी वरुण। / Bill Melugin via X
जर्मनी में एक 20 साल के भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अमेरिका में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या (फर्स्ट-डिग्री मर्डर) का आरोप है। टक्सन पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, 6 अगस्त को वरुण बाचीगारी ने टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जर्मनी के लिए फ्लाइट ली थी और वह भारत जा रहा था। उसी दिन जूलिसा रूबी सालाजार टक्सन में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के पास अपने अपार्टमेंट में बेसुध हालत में मिली थीं।
सालाजार के परिवार के अनुरोध पर टक्सन फायर डिपार्टमेंट की टीम यूक्लिड एवेन्यू और एल्म स्ट्रीट के पास एक अपार्टमेंट में पहुंची। पुलिस ने बताया कि वहां पहुंचने पर फायरफाइटर्स को वह अपार्टमेंट के अंदर मृत मिलीं। मेडिक्स को सालाजार के शरीर पर चोट के निशान दिखे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
होमिसाइड यूनिट के डिटेक्टिव और TPD के क्राइम सीन इन्वेस्टिगेटर्स ने अपार्टमेंट की जांच की, लोगों से पूछताछ की और फोरेंसिक सबूतों का विश्लेषण किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या हुआ था। जाच के दौरान अधिकारियों ने सालाजार की मौत के मामले में उसके बॉयफ्रेंड बाचीगारी की पहचान संदिग्ध के तौर पर की।
पुलिस ने बताया कि बाचीगारी टक्सन से जर्मनी गया था और वहां से अपने देश भारत जाने की योजना बना रहा था। डिटेक्टिव ने उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट हासिल किया।
TPD ने बताया कि टक्सन पुलिस डिपार्टमेंट (TPD), FBI टक्सन ऑफिस और बर्लिन में FBI लीगल अटाशे ऑफिस के बीच तालमेल से अधिकारियों ने जर्मनी पहुंचते ही बाचीगारी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे वह भारत नहीं पहुंच सका।
बाचीगारी को एरिजोना प्रत्यर्पित किए जाने का इंतजार है, जहां उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि टक्सन पुलिस डिपार्टमेंट हमारे FBI सहयोगियों से मिली मदद के लिए आभारी है। उनके तालमेल और समर्थन की वजह से ही बाचीगारी का पता लगाना और उसे गिरफ़्तार करना मुमकिन हो सका।
अधिकारियों ने सालाजार को आई चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही उसकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई और जानकारी साझा की है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login