सांकेतिक / X/@CENTCOM
काला सागर पार करने के दौरान कमर्शियल जहाज एमवी ओएमओआरएफआई पर हमला हुआ। हमले के दौरान जहाज पर चार भारतीय मौजूद थे, जिसमें एक की मौत हो गई। इसी सिलसिले में विदेश मंत्रालय ने भारत में यूक्रेन के राजदूत एलेक्जेंडर पोलिशचुक को सोमवार को तलब किया है।
इस सिलसिले में विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. एलेक्जेंडर पोलिशचुक को कमर्शियल जहाज एमवी ओएमओआरएफआई पर हुए हमले के सिलसिले में विदेश मंत्रालय में बुलाया गया, जिसमें एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई थी। मंत्रालय ने इस घटना पर अपनी गंभीर चिंता जताई और कमर्शियल शिपिंग पर ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और समुद्री नेविगेशन की सुरक्षा, नेविगेशन की आजादी और इंटरनेशनल कॉमर्स पर इनके बुरे प्रभाव पर जोर दिया।"
यह भी पढ़ें: काला सागर को लेकर यूक्रेन की चेतावनी, भारत समेत साझेदार देशों से सतर्कता की अपील
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजदूत से कहा गया कि वे यूक्रेनी अधिकारियों को कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराएं और दोहराया कि ऐसे काम, जिनसे बेगुनाह आम नाविकों की जान खतरे में पड़ती है, मंजूर नहीं हैं और इनसे बचना चाहिए।
इससे पहले भारतीय दूतावास ने संपर्क करने के लिए नंबर जारी किए और कहा था कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किए जा रहे हैं और वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।
भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा था, "एमवी एजीएन राग्नार से जुड़ी घटना के बाद यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रही है, जो 25 जुलाई को ओडेसा पोर्ट पर टकरा गया था। जहाज पर चार भारतीय नागरिक सवार वार थे। ताजा जानकारी के अनुसार, दो के सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है और बाकी दो नागरिकों के बारे में जानकारी का इंतजार है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं। दूतावास संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।"
भारतीय दूतावास ने संपर्क करने के लिए डिटेल्स जारी करते हुए लिखा, "भारतीय दूतावास में संपर्क करने के लिए सीओएनएसडॉटकीवएटदरेटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन या सीओएनएस 1 डॉट कीव एट द रेट एमईए डॉट जीओवी डॉट इन पर मेल भेज सकते हैं। हमारा इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर- +380933559958 अजी कुमार, एसएस (कांसुलर) है।"
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 18 जुलाई को जब कमर्शियल जहाज एमवी ओएमओआरएफआई पर हमला हुआ, तो उस पर सवार 10 क्रू मेंबर्स में तीन भारतीय भी थे।
विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह हमारे ध्यान में आया है कि 18 जुलाई को वाणिज्यिक जहाज एमवी ओमोर्फी पर काला सागर पार करते समय कथित तौर पर रूस के समुद्र क्षेत्र में हमला किया गया था। घटना के समय जहाज पर तीन भारतीय नागरिक सहित चालक दल के दस सदस्य थे।"
इसमें कहा गया है, "उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद जान चली गई। हम मृतक के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। जहाज पर सवार अन्य दो भारतीय नागरिकों के सुरक्षित होने की सूचना है।"
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login