ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सीनेट सुनवाई में रिपब्लिकन सांसद से भिड़ीं भारतीय मूल की निशा वर्मा, गर्भपात गोली पर बहस वायरल

यह सुनवाई सीनेट की हेल्थ, एजुकेशन, लेबर एंड पेंशंस (HELP) कमेटी में हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवा मिफेप्रिस्टोन की सुरक्षा और उसके नियमन पर चर्चा करना था।

 रिपब्लिकन सांसद से भिड़ीं भारतीय मूल की निशा वर्मा रिपब्लिकन सांसद से भिड़ीं भारतीय मूल की निशा वर्मा / AbortionDocs.org and X/@HawleyMO

अमेरिका में गर्भपात गोली (एबॉर्शन पिल) को लेकर हुई सीनेट की सुनवाई के दौरान भारतीय मूल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ (ऑब्स्टेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. निशा वर्मा उस समय राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन गईं, जब उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉली के सवालों पर कड़ा ऐतराज जताया। यह तीखी बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

यह सुनवाई सीनेट की हेल्थ, एजुकेशन, लेबर एंड पेंशंस (HELP) कमेटी में हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवा मिफेप्रिस्टोन की सुरक्षा और उसके नियमन पर चर्चा करना था। सांसदों ने यह मुद्दा भी उठाया कि कहीं गर्भपात गोलियों का जबरन या असुरक्षित तरीके से इस्तेमाल तो नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें- होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम के खिलाफ महाभियोग की मांग तेज, 70 सांसदों का समर्थन

सुनवाई के दौरान सीनेटर जोश हॉली ने डॉ. वर्मा से बार-बार यह सवाल पूछा कि क्या “पुरुष गर्भवती हो सकते हैं या नहीं?” इससे पहले यह सवाल सीनेटर एशली मूडी ने उठाया था, जब यह चिंता जताई गई कि कुछ मामलों में पुरुषों द्वारा गर्भपात की गोलियां हासिल कर अपने साथी पर गर्भ समाप्त करने का दबाव बनाया गया।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?