ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

तुर्की और अजरबैजान से नाराज भारतीय, ट्रैवल पर बायकॉट

इन दोनों देशों ने जब भारत के खिलाफ हालिया संघर्ष में पाकिस्तान का समर्थन किया, तो भारतीय यात्रियों ने बुकिंग्स रद्द करना शुरू कर दिया है।

 पाक समर्थन को लेकर तुर्की और अजरबैजान से नाराज भारतीय पाक समर्थन को लेकर तुर्की और अजरबैजान से नाराज भारतीय /

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर भी दिखने लगा है। पाक समर्थन के आरोपों का सामना कर रहे तुर्की और अजरबैजान टूरिज्म पर असर दिखना शुरू हो गया है। भारतीय यात्रियों के पसंदीदा बजट टूरिज़्म डेस्टिनेशन होने के बावजूद अब भारतीयों ने इस देशों का बायकॉट करना शुरू कर दिया है।

इन दोनों देशों ने जब भारत के खिलाफ हालिया संघर्ष में पाकिस्तान का समर्थन किया, तो भारतीय यात्रियों ने बुकिंग्स रद्द करना शुरू कर दिया। MakeMyTrip ने बताया कि पिछले सप्ताह में तुर्की और अज़रबैजान की बुकिंग्स में 60% की गिरावट आई है, वहीं कैंसिलेशन 250% तक बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें- भारत के विदेश सचिव मिस्री को बेवजह ट्रोल करने की निंदा

EaseMyTrip के CEO रिकांत पिट्टी के अनुसार, तुर्की के लिए 22% और अज़रबैजान के लिए 30% बुकिंग्स रद्द की गई हैं। अब भारतीय यात्री जॉर्जिया, सर्बिया, ग्रीस, थाईलैंड और वियतनाम जैसे विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं ixigo ने भी घोषणा की है कि वह अब तुर्की, अज़रबैजान और चीन के लिए फ्लाइट और होटल बुकिंग्स सस्पेंड कर रहा है।

EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने X (ट्विटर) पर लिखा, "जब ये देश खुलेआम पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं, तो क्या हमें उनके पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए?"

2023 में 2.87 लाख भारतीयों ने तुर्की और 2.43 लाख ने अज़रबैजान की यात्रा की थी। अब यह संख्या तेज़ी से गिर सकती है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?