मेयर ममदानी / FB/Zohran Kwame Mamdani
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मम्दानी 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों के योगदान को सराहा और शहर को आकार देने में इस समुदाय की भूमिका पर जोर दिया।
पूर्व मेयर डेविड डिंकिन्स द्वारा न्यूयॉर्क शहर को 'शानदार मोजेक' (अलग-अलग रंगों और आकृतियों से बनी सुंदर कलाकृति) कहे जाने का जिक्र करते हुए, ममदानी ने कहा कि उन्हें शहर के भारतीय समुदाय में भी वही विविधता दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: केन्या के इंडिया हाउस में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पहुंचे 1200 से अधिक लोग
ममदानी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आज, मैंने भारतीय मूल के हिंदुओं, ईसाइयों, मुसलमानों, जैनियों, बौद्धों और सिखों में वही 'मोजेक' देखा, जिन्होंने हमारे शहर को आज जैसा बनाने में मदद की है।
Today, I was back in Floral Park for the Queens India Day Parade — this time as the first Indian American mayor of New York City. It was an experience I will never forget.
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) August 16, 2026
Mayor David Dinkins once described our city as a gorgeous mosaic. Today, I saw that mosaic in the Hindus… pic.twitter.com/Qv4y45NXuD
उन्होंने कहा कि क्वींस में इंडिया डे परेड में शामिल होना एक यादगार अनुभव था। ममदानी ने कहा कि आज मैं क्वींस इंडिया डे परेड के लिए फ्लोरल पार्क में था। इस बार न्यूयॉर्क शहर के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के तौर पर। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।
उन्होंने शहर के लिए समुदाय के योगदान को भी माना और समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन सभी से मैं कहता हूं: आपके साथ मिलकर काम करना सम्मान की बात है। उन्होंने अपना संदेश इन शब्दों के साथ समाप्त किया: भारतीय स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क ट्राई-स्टेट इलाके और अमेरिका के अन्य हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य, चुने हुए प्रतिनिधि और व्यापार व समुदाय के नेता शामिल हुए।
न्यूयॉर्क ट्राई-स्टेट इलाके का मतलब न्यूयॉर्क शहर का वह बड़ा मेट्रोपॉलिटन इलाका है जिसमें न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट शामिल हैं।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login