ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

वर्ष 2023 में लगभग 60 हजार भारतीयों ने हासिल की अमेरिकी नागरिकता

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान लगभग 870,000 विदेशी नागरिकों ने अमेरिकी नागरिकता हासिल की। ​इनमें से 110,000 से अधिक मैक्सिकन नए नागरिकों बने जो कुल संख्या का 12.7 प्रतिशत था जबकि 59,100 भारतीयों की संख्या कुल संख्या का 6.7 प्रतिशत रही।

 पिछले साल  59,100 भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता हासिल हुई।  पिछले साल 59,100 भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता हासिल हुई। / Image - Unsplash

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) की ओर से हाल ही में जारी 2023 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट से पता चला है कि बीते वर्ष 59,000 से अधिक भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता हासिल हुई है। यह महत्वपूर्ण संख्या मेक्सिको के बाद अमेरिका में नए नागरिकों के लिए दूसरे सबसे बड़े स्रोत देश के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करती
है।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान लगभग 870,000 विदेशी नागरिकों ने अमेरिकी नागरिकता हासिल की। ​इनमें से 110,000 से अधिक मैक्सिकन नए नागरिकों बने जो कुल संख्या का 12.7 प्रतिशत था जबकि 59,100 भारतीयों की संख्या कुल संख्या का 6.7 प्रतिशत रही। 

USCIS की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का नागरिक बनने के लिए न्यूनतम पांच वर्षों के लिए वैध स्थायी निवासी (LPR) होना शामिल है। हालांकि ऐसे विशेष प्रावधान भी हैं जो कुछ आवेदकों को छूट देते हैं। जैसे कि अमेरिकी नागरिकों के कुछ पति-पत्नी और सैन्य सेवा वाले व्यक्तियों को नागरिकता की शर्तों में छूट मिलती है। 

वित्त वर्ष 2023 में अमेरिकी नागरिकता हासिल करने वाले अधिकांश व्यक्ति कम से कम 5 वर्षों के लिए वैध स्थायी निवासी (LPR) होने के आधार पर नागरिकता हासिल कर सके। इसके बाद कम से कम 3 साल के लिए LPR रहने के योग्य आवेदक और 3 साल पहले से अमेरिकी नागरिक से शादी करने वाले आवेदकों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सामान्य नियम के मुताबिक एक गैर-नागरिक को देशीयकरण की अर्हता प्राप्त करने के लिए वैध स्थायी निवासी के रूप में कम से कम 5 साल बिताने होते हैं। हालांकि अमेरिकी नागरिक के पति या पत्नी को देशीयकरण के लिए पात्र होने की खातिर वैध स्थायी निवासी के रूप में कम से कम 3 साल बिताने पड़ते हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?