ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पीयूष गोयल का लंदन में सम्मान, भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए किया बड़ा काम

पीयूष गोयल ने कहा कि लंदन में आयोजित वार्षिक यूके-इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में 'भारत-ब्रिटेन संबंधों को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट नेतृत्व' का विशेष सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

 भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का लंदन में सम्मान। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का लंदन में सम्मान। / X/@PiyushGoyal

भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए लंदन में आयोजित वार्षिक यूके-इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में 'भारत-ब्रिटेन संबंधों को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट नेतृत्व' का विशेष सम्मान दिया गया। 

300 से अधिक नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-ब्रिटेन साझेदारी की सबसे बेहतरीन पारी अभी बाकी है। उन्होंने दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी संबंधों का उल्लेख किया और साथ ही कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी।

पीयूष गोयल ने कहा कि लंदन में आयोजित वार्षिक यूके-इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में 'भारत-ब्रिटेन संबंधों को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट नेतृत्व' का विशेष सम्मान पाकर मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने सरकार, उद्योग, शिक्षा, संस्कृति और भारतीय प्रवासी समुदाय के माध्यम से भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने दोहराया कि भारत-ब्रिटेन साझेदारी की सबसे बेहतरीन पारी अभी बाकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज आर्थिक प्रगति दोनों देशों के बीच व्यापार, नवाचार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और उभरते क्षेत्रों में सहयोग के अभूतपूर्व अवसर पैदा कर रही है।

उन्होंने इस अवसर पर अन्य पुरस्कार विजेताओं को भी बधाई दी और कहा कि उनके योगदान से भारत और ब्रिटेन की साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ता आर्थिक सहयोग, मजबूत होते कारोबारी रिश्ते और लोगों के बीच गहरे होते संबंध दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा व्यापार, नवाचार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और उभरते क्षेत्रों में सहयोग के अभूतपूर्व अवसर प्रदान कर रही है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने एक बार फिर जोर देते हुए कहा- भारत-ब्रिटेन साझेदारी की सबसे बेहतरीन पारी अभी बाकी है।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?