ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सेवा और एकता का संदेश लेकर आईं पूजा क्वात्रा, आईसीए फूड डिस्ट्रीब्यूशन में बढ़ाया उत्साह

आयोजकों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से हम हावर्ड काउंटी के ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं

 आईसीए फूड डिस्ट्रीब्यूशन में पूजा क्वात्रा आईसीए फूड डिस्ट्रीब्यूशन में पूजा क्वात्रा /

पिछले शनिवार को हुए आईसीए फूड डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम में भारत के अमेरिका में राजदूत श्री विनय मोहन क्वात्रा की धर्मपत्नी पूजा क्वात्रा की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन गौरवांवित हुआ।

पूजा क्वात्रा ने हावर्ड काउंटी के ज़रूरतमंद परिवारों के लिए स्वागत उपहार, जैसे डेंटल किट्स आदि लेकर आईं। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी से आकर इस सेवा कार्य में भाग लिया, जो उनकी करुणा और सेवा-भावना को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- भारतीय-अमेरिकी की कार्बन रिमूवल कंपनी को मस्क फाउंडेशन से करोड़ों डॉलर का पुरस्कार

उन्होंने 'सेवा' (निःस्वार्थ सेवा) और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) के महत्व पर बात करते हुए सबको प्रेरित किया। आयोजकों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से हम हावर्ड काउंटी के ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और इस कार्य में पूजा क्वात्रा का साथ हमारे लिए सम्मान की बात है।

सुंदर मौसम और हर उम्र के स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। वर्षों से भोजन वितरण करते-करते हम एक मजबूत और आत्मीय परिवार बन गए हैं। हम अपने हर एक स्वयंसेवक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनके बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाता।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?