ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रदीप शर्मा बने ह्यूस्टन के इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन

फ्लेक्सो इलेक्ट्रिसिटी में प्रदीप शर्मा के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है। स्वास्थ्य सेवा और रोबोटिक्स की प्रगति में भी उनका अहम योगदान रहा है।

 प्रदीप शर्मा की नियुक्ति आगामी 1 जुलाई से प्रभावी होगी। प्रदीप शर्मा की नियुक्ति आगामी 1 जुलाई से प्रभावी होगी। / Courtesy Photo

भारतीय मूल के प्रदीप शर्मा को ह्यूस्टन स्थित कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का नया डीन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति आगामी 1 जुलाई से प्रभावी होगी।

प्रदीप शर्मा अभी तक कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अंतरिम डीन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह 2004 में फैकल्टी में शामिल हुए। पिछले 12 वर्षों से वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं।

फ्लेक्सो इलेक्ट्रिसिटी में प्रदीप शर्मा के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है। स्वास्थ्य सेवा और रोबोटिक्स की प्रगति में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग की सदस्यता के अलावा प्रोसिडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज और अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स से मान्यता जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

अकादमिक मामलों के लिए यूएच के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रोवोस्ट डायने जेड चेस ने प्रदीप शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को और भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा, इसकी हमें पूरी उम्मीद है। वह कॉलेज की नींव को मजबूत करने और अनुसंधान, शिक्षा एवं नवाचार में उत्कृष्टता की अपनी प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रदीप शर्मा जोसेफ डब्ल्यू टेडेस्को की जगह लेंगे, जिन्होंने 16 साल तक डीन के रूप में कार्य करने के बाद 2023 में पद छोड़ने का फैसला किया था। शर्मा ने कहा कि मैं इस अवसर देने के लिए आभारी रहूंगा। मैं कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठा को और आगे ले जाने को तत्पर हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके वैश्विक प्रभाव को पहचानें। 

बता दें कि 1941 में स्थापित कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग यूएच की सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। यह विभिन्न विषयों में डिग्रियां प्रदान करता है। हाल ही में इसने प्रौद्योगिकी प्रभाग का विस्तार किया है।


 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?