ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत-पाक सीजफायर में भूमिका के लिए राजनयिक रिकी गिल को NSC का सम्मान

इस पुरस्कार की जानकारी 25 दिसंबर को अमेरिका के 27वें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी. ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और साथ में रिकी गिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और साथ में रिकी गिल / Courtesy: X/@RickyGillCA

भारतीय-अमेरिकी राजनयिक रिकी गिल को मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीमित तनाव के बाद संघर्षविराम (सीजफायर) में अहम भूमिका निभाने के लिए अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) का डिस्टिंग्विश्ड एक्शन अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान अमेरिका की कूटनीतिक पहलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार की जानकारी 25 दिसंबर को अमेरिका के 27वें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी. ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने पोस्ट में भारत-पाक बातचीत के दौरान रिकी गिल के योगदान की सराहना की। पोस्ट में गिल को यह सम्मान देते हुए अमेरिकी नेता मार्को रुबियो की तस्वीरें भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- मिसालः शटडाउन के दौरान हजारों को भूख से बचाने आगे आया भारतीय अमेरिकी दंपति

एनएससी ने कहा कि यह सम्मान भारत और पाकिस्तान जैसे दो परमाणु शक्ति-संपन्न देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों में गिल की भूमिका को मान्यता देता है। मई 2025 में सीमित सैन्य तनाव के बाद संघर्षविराम कायम कराने में अमेरिका ने पर्दे के पीछे सक्रिय भूमिका निभाई थी।

 



This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?