ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी फरार

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अपने फोन से सिग्नल ऐप डिलीट कर दिया था। पुलिस को चैट रिकवर करने और अन्य सबूत जुटाने के लिए लंबी कस्टडी की जरूरत है।

 रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी / File photo

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

इनमें स्वप्निल बंडू सकट, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमाजी, आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी और आशाराम फासले शामिल हैं। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी स्वप्निल के घर से एक पिस्टल, एक एयर गन और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। वहीं, गिरफ्तार पांचवें आरोपी आशाराम फासले के पास तीन पिस्टल मिली हैं।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अपने फोन से सिग्नल ऐप डिलीट कर दिया था। पुलिस को चैट रिकवर करने और अन्य सबूत जुटाने के लिए लंबी कस्टडी की जरूरत है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी शुभम लोनकर को अभी भी फरार बताया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में ऑनलाइन और वास्तविक दुनिया में बच्चों के यौन शोषण का बढ़ता खतरा

बचाव पक्ष के वकीलों ने दावा किया कि आरोपी सिद्धार्थ, समर्थ और आदित्य का काम सिर्फ गाड़ी उपलब्ध कराना था।

वकील ने कहा, “गाड़ी सौंपने के बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता। चार दिन की पुलिस कस्टडी काफी है।” पुलिस ने इसका जवाब दिया कि आरोपियों के फोन पहले से उनके कब्जे में हैं, लेकिन चैट और डिजिटल सबूतों की गहन जांच के लिए और समय चाहिए।

पुलिस का कहना है कि बिना कस्टडी के महत्वपूर्ण जानकारी मिलना मुश्किल होगा।

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर देर रात फायरिंग की गई। घटना के बाद रोहित शेट्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, खुद रोहित शेट्टी ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी भी तरह का धमकी भरा कॉल या मैसेज नहीं मिला है।

क्राइम ब्रांच की टीम अब मुख्य आरोपी शुभम लोनकर को पकड़ने और पूरे मामले की साजिश का पता लगाने में जुटी है। क्राइम ब्रांच की कई टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में शूटर की तलाश कर रही हैं।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?