मूर्तियां / South Australia Police
ऑस्ट्रेलिया के होल्डन हिल में एक मंदिर से देवी-देवताओं की संगमरमर की छह मूर्तियां चोरी हो गई हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों से तुरंत मदद की अपील की है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मूर्तियों की तलाश तेज कर दी है।
साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि 10 अगस्त को सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पीट एवेन्यू स्थित मंदिर में घुसा और देवी-देवताओं की संगमरमर की छह मूर्तियां चुरा ले गया। इस घटना के दौरान मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति उन छह मूर्तियों को लेकर मौके से भाग गया। माना जाता है कि स्थानीय समुदाय के लिए इन मूर्तियों का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से बहुत महत्व है।
यह भी पढ़ें: केंटकी के भारतीय समुदाय ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, संस्कृति का जश्न
होल्डन हिल पुलिस ने चोरी हुई मूर्तियों का पता लगाने में मदद के लिए लोगों से जानकारी मांगी है। माना जाता है कि हिंदू समुदाय के लिए इन मूर्तियों का सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से काफी महत्व है।
पुलिस ने कहा कि हम अपील करते हैं कि जिस किसी ने भी चोरी के समय मंदिर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो, या जिसके पास मूर्तियों के बारे में कोई जानकारी हो, वह सामने आए।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login