ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, भारत का रिकॉर्ड तोड़ा

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

 टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया / IANS

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।  

शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सिर्फ यही नहीं, बल्कि कैरेबियाई टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है।

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के रिकॉर्ड को तोड़ा है। भारतीय टीम ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार पर अश्विन नाराज, अक्षर पटेल को नजरअंदाज करने पर घेरा

हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ महज 34 गेंदों में 85 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस पारी में कैरेबियाई बल्लेबाज ने 7 चौके और सात छक्के लगाए। हेटमायर ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है। हेटमायर इस वर्ल्ड कप में अब तक 17 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, पूरन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 17 छक्के लगाए थे।

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज ने यह तीसरी बार 250 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में जिम्बाब्वे की बराबरी कर ली है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत ने सर्वाधिक चार बार 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पारी में कुल 19 छक्के लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप की एक इनिंग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। वेस्टइंडीज से पहले नीदरलैंड ने 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे।

हेटमायर के अलावा पॉवेल ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने महज 13 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 31 रन बनाए।


न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?