ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अगले 24 घंटे अहम, PCB लेगा अंतिम फैसला

आईसीसी का मुख्य फोकस इस संकट को बढ़ने से रोकना है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रेवेन्यू इस मैच से आता है।

 बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदगी ने इस मुद्दे को और अहम बना दिया। बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदगी ने इस मुद्दे को और अहम बना दिया। / ICC

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि अन्य कारणों से हमेशा चर्चा में बना रहता है। टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मैच का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बांग्लादेश के समर्थन में भारत के साथ खेलने से पाकिस्तान के इनकार के बाद दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई है।

 भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर रविवार को एक आईसीसी-पीसीबी-बीसीबी की एक उच्चस्तरीय बैठक लाहौर में हुई थी। यह बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जो पांच घंटे से ज्यादा चली। बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद थे। इस बैठक में आईसीसी ने विवाद खत्म करने और भारत-पाकिस्तान मैच कराने को लेकर प्रयास किए। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान लेगा यू टर्न, टी20 विश्व कप में भारत के साथ खेलने की पूरी संभावना: सूत्र

बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदगी ने इस मुद्दे को और अहम बना दिया। अमीनुल इस्लाम का लाहौर पहुंचना इस बात का संकेत माना गया कि आईसीसी समझौते की दिशा में सभी संबंधित बोर्ड्स को एक मंच पर लाना चाहता है। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश बोर्ड्स की राय कई मुद्दों पर एक जैसी रही।

आईसीसी का मुख्य फोकस इस संकट को बढ़ने से रोकना है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रेवेन्यू इस मैच से आता है। ब्रॉडकास्ट राइट्स, स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और वैश्विक व्यूअरशिप- सब कुछ इस एक मैच के इर्द-गिर्द घूमता है।

अगर पाकिस्तान इस मुकाबले से हटता है, तो आईसीसी के ब्रॉडकास्ट पैकेज की वैल्यू पर सीधा असर पड़ेगा। इसका नतीजा यह होगा कि कम रेवेन्यू के कारण पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश समेत सभी सदस्य बोर्ड्स को मिलने वाले सालाना भुगतान पर असर पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में आईसीसी के सीनियर अधिकारियों के साथ लंबी और अहम बैठक के बाद अगले 24 घंटों में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच के बॉयकॉट पर अंतिम रुख साफ करने का फैसला किया है। पीसीबी अंतिम फैसला लेने से पहले पाकिस्तान की सरकार से सलाह ले सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह के बाद 2 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। 

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?