ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

एटीए के 19वें सम्मेलन में जनसेवा, नागरिक नेतृत्व और भारतीय अमेरिकी युवाओं की भूमिका पर होगी विशेष चर्चा

एटीए की अमेरिकी राजनीतिक समिति की अध्यक्ष और स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ डॉ. श्रीलेखा रेड्डी पल्ले ने न्यू इंडिया अब्रॉड से बातचीत में कहा कि अमेरिकन तेलुगु एसोसिएशन लंबे समय से तेलुगु मूल के भारतीय अमेरिकी समुदाय को सेवा, शिक्षा, संस्कृति, युवा विकास, व्यवसाय और नागरिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक प्रमुख संगठन रहा है।

 डॉ. श्रीलेखा रेड्डी  डॉ. श्रीलेखा रेड्डी / Handout

अमेरिकन तेलुगु एसोसिएशन (एटीए) का 19वां सम्मेलन और युवा सम्मेलन जो 31 जुलाई से 1 अगस्त तक मैरीलैंड के बाल्टीमोर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा हैजनसेवा, नागरिक नेतृत्व और उभरती भारतीय अमेरिकी प्रतिभाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। इन विशेष सत्रों में अमेरिका भर से छात्र, युवा पेशेवर और सामुदायिक नेता भाग लेंगे तथा नेतृत्व, सार्वजनिक नीति और तेलुगु मूल के भारतीय अमेरिकी युवाओं के लिए नए अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले चार प्रमुख सत्रों में अमेरिका250 : राष्ट्र निर्माण में भारतीय अमेरिकियों की यात्रा, ‘जनसेवा की अगली पीढ़ी, ‘राजनीतिक लॉबिंग में उत्कृष्टता : प्रभाव का निर्माण और नीतियों को आकार देना तथा भविष्य के नेताओं का निर्माण: सामुदायिक और राजनीतिक नेतृत्व के लिए तैयारी जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

एटीए की अमेरिकी राजनीतिक समिति की अध्यक्ष और स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ डॉ. श्रीलेखा रेड्डी पल्ले ने न्यू इंडिया अब्रॉड से बातचीत में कहा कि अमेरिकन तेलुगु एसोसिएशन लंबे समय से तेलुगु मूल के भारतीय अमेरिकी समुदाय को सेवा, शिक्षा, संस्कृति, युवा विकास, व्यवसाय और नागरिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक प्रमुख संगठन रहा है। एटीए की राजनीतिक समिति की अध्यक्ष के रूप में सेवा देना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस भूमिका में मुझे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, सामुदायिक नेताओं और उभरते बदलावकर्ताओं को एक मंच पर लाकर जनसेवा और नागरिक नेतृत्व पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस वर्ष का राजनीतिक कार्यक्रम भारतीय अमेरिकी समुदाय में नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रति एटीए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विचारपूर्ण चर्चाओं के लिए एक द्विदलीय मंच उपलब्ध कराकर हमारी कोशिश है कि अगली पीढ़ी अपने समुदाय और देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हो। नागरिक भागीदारी किसी राजनीतिक दल से ऊपर है। यह सेवा, नेतृत्व और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि हर व्यक्ति को अमेरिकी कहानी में योगदान देने का अवसर मिले।

डॉ. रेड्डी पल्ले ने कहा कि इन चर्चाओं को इस तरह तैयार किया गया है कि वे वर्तमान और भावी नेताओं को प्रेरित करें, उन्हें नई सोच के लिए चुनौती दें और उन्हें सशक्त बनाएं। साथ ही विभिन्न पीढ़ियों और अलग-अलग विचारधाराओं के बीच सार्थक संवाद को भी बढ़ावा दें।

इन परिचर्चाओं में वर्जीनिया के राज्य सीनेटर कन्नन श्रीनिवासन के वरिष्ठ सलाहकार सुजीत कोप्पुला, आई360 के राजनीतिक मीडिया योजनाकार विश्वजीत मल्लमपाटी, वर्जीनिया डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनीतिक रणनीतिकार ऐशानी श्रीवास्तव, ओहायो के पूर्व सीनेटर नीरज अंतानी, फेडरल हॉल पॉलिसी एडवाइजर्स एलएलसी के साझेदार सात अलेटी तथा डॉ. श्रीलेखा रेड्डी पल्ले वक्ता के रूप में भाग लेंगे।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?