ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सिंगापुर में भारतीय मूल के सहकर्मी के खिलाफ जांच पर इसलिए छलका मंत्री का दर्द

सीनियर मिनिस्टर डेसमंड ली ने ईश्वरन के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच को बहुत ही चिंताजनक घटना बताया है। ली का कहना है कि ईश्वरन ने नागरिकों के विकास के लिए बहुत ही ज्यादा काम किया है। वो लगातार आम लोगों से जुड़े रहते है। उन्होंने कहा कि जिस निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं, वहां पर इसका बहुत ही बड़ा असर पड़ा है।

 Image : fb/Slswaran Image : fb/Slswaran /

सिंगापुर में भारतवंशी नेता एस ईश्वरन को भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो (सीपीआईबी) ने पिछले साल 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इस मामले को लेकर सिंगापुर के राष्ट्रीय विकास मंत्री डेसमंड ली ने ईश्वरन के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है। बता दें कि ईश्वरन को 2006 में कैबिनेट में नियुक्त किया गया था। परिवहन मंत्री के रूप में कोविड 19 के समय सिंगापुर को एयर हब बनाने के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।

सीनियर मिनिस्टर डेसमंड ली ने ईश्वरन के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच को बहुत ही चिंताजनक घटना बताया है। ली का कहना है कि ईश्वरन ने नागरिकों के विकास के लिए बहुत ही ज्यादा काम किया है। वो लगातार आम लोगों से जुड़े रहते है। उन्होंने कहा कि जिस निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं, वहां पर इसका बहुत ही बड़ा असर पड़ा है।

डेसमंड ली ने कहा कि ईश्वरन की जांच किस लिए की जा रही है, इसके बारे में अधिक जानकारी जारी नहीं की गई है। उन्हें छुट्टी पर रखा गया है। यहां तक की उनकी मंथली सैलरी घटाकर 8,500 SGD कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एस ईश्वरन ने आम जनता के लिए कई सराहनीय काम किए हैं। ईश्वरन ने आर्थिक असमानता को लेकर शानदार काम किया है।

ली का कहना है कि पिछले साल जुलाई में (ईश्वरन भ्रष्टाचार मामले की खबर आने के बाद से) हम टीम को एक साथ रखने, उन्हें जोश और समर्पण के साथ मैदान पर सेवा जारी रखने के लिए ऊर्जा देने में सक्षम हुए हैं। ली ने कहा कि ईश्वरन ने वेस्ट कोस्ट के समूह प्रतिनिधित्व निर्वाचन क्षेत्र (जीआरसी) में आम नागरिकों के उत्थान के लिए बेहतरीन काम किया हैं।

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना से लोगों के लिए सेवा जारी रखने की भावना पर कोई असर नहीं पड़ा है। हम लगातार अपने मिशन पर काम करते रहेंगे और लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ते रहेंगे।

बता दें कि ईश्वरन सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य हैं। वह 1997 में पहली बार वेस्ट कोस्ट जीआरसी से संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। ईश्वरन का राजनीतिक करियर 26 साल से अधिक का है। राजनीति में आने से पहले ईश्वरन ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में काम किया।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?