ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

8 जनवरी से प्रवासी भारतीय दिवस, ‘विकसित भारत का विजन’ थीम पर 3 दिवसीय महा सम्मेलन

इस साल ओडिशा में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की थीम  ‘विकसित भारत की संकल्पना में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है।

 ओडिशा में तीन दिवसीय भारतीय प्रवासी दिवस ओडिशा में तीन दिवसीय भारतीय प्रवासी दिवस /

भारतीय राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 8 जनवरी से तीन दिवसीय 18वां प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 विभूतियों को सम्मानित करेंगी। प्रवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में विश्वभर से 3000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।

‘18वें प्रवासी भारतीय दिवस’ की थीम  ‘विकसित भारत की संकल्पना में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत की विकास गाथा को आकार देने में प्रवासी भारतीयों के परिवर्तनकारी योगदान का प्रतीक है।

कार्यक्रम की रुपरेखा
 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा '18वें प्रवासी भारतीय दिवस' का उद्घाटन किया जाएगा। अगले दिन 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के साथ प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार और समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस साल रिकॉर्डतोड़ धनराशि जमा होने की उम्मीद
2023 में प्रवासी भारतीयों द्वारा $120 बिलियन की वार्षिक धनराशि जमा की गई थी, जो इस साल बढ़कर $129 बिलियन होने की उम्मीद है। वैश्विक नेतृत्व के रूप में प्रवासी भारतीयों की भूमिका अतुलनीय है। वे अपने अथक प्रयासों से आर्थिक विविधीकरण, नवाचार और वैश्विक संबंधों को मजबूत करते हुए राष्ट्र के विकास की गति निरंतर बढ़ा रहे हैं।

भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के 18वें संस्करण का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ व्यवसाय, पर्यटन और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को तलाशना है। सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि पुरी जगन्नाथ मंदिर, धौली अशोक स्तंभ जैसी ओडिशा की प्राचीन विरासत और अनमोल खजानों का दौरा करेंगे, जो राज्य की विशाल पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करते हैं।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों के तहत भुवनेश्वर शहर सांस्कृतिक विरासत के रंगों में रंग चुका है। कार्यक्रमों में आदिवासी मेला, राजारानी संगीत उत्सव, मुक्तेश्वर नृत्य उत्सव, एकम्र महोत्सव, एकम्र पुष्प प्रदर्शनी, अंतर्राष्ट्रीय ओडिसी नृत्य उत्सव, खाद्य उत्सव आदि शामिल हैं। यह सभी कार्यक्रम प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?