ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

TIME100 क्रिएटर्स की लिस्ट में भारतीय मूल के दो लोग, द्वारकेश और शमा

यह सालाना लिस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और डिजिटल मीडिया से जुड़ी बातचीत में उनके योगदान को मान्यता देती है।

 द्वारकेश पटेल और शमा हैदर।  द्वारकेश पटेल और शमा हैदर। / TIME

TIME मैगजीन ने 14 जुलाई को अपनी 'TIME100 क्रिएटर्स' लिस्ट जारी की। इसमें भारतीय मूल के दो क्रिएटर्स को शामिल किया गया है। AI पॉडकास्टर द्वारकेश पटेल और एंटरप्रेन्योर व डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट शमा हैदर इस लिस्ट में शामिल हैं। इस सूची में अलग-अलग क्षेत्रों के दुनिया के जाने-माने कंटेंट क्रिएटर्स हैं।

पटेल को 'लीडर्स' कैटेगरी में उनके 'द्वारकेश पॉडकास्ट' के लिए पहचाना गया। इस पॉडकास्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइंस, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स के जाने-माने लोगों के साथ लंबे इंटरव्यू होते हैं। TIME के ​​अनुसार, इस पॉडकास्ट को हर एपिसोड में औसतन 1.8 मिलियन से अधिक बार सुना जाता है और यह टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली आवाजों के साथ बातचीत का एक अहम जरिया बन गया है।

यह भी पढ़ें: टाइम मैगजीन की AI लिस्ट में भारतीय मूल के पांच दिग्गज

गुजरात के वडोदरा में जन्मे पटेल 8 साल की उम्र में अमेरिका चले आए थे। उन्होंने ऑस्टिन में टेकसस यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के दौरान पॉडकास्टिंग शुरू की थी। तब से उन्होंने कई जाने-माने लोगों का इंटरव्यू लिया है, जिनमें Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग, OpenAI के को-फाउंडर इल्या सुत्स्केवर, Meta के CEO मार्क जकरबर्ग, Microsoft के CEO सत्या नडेला, Tesla के CEO इलॉन मस्क और UK के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर शामिल हैं।

TIME ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पटेल की सोच इस टेक्नोलॉजी के तेजी से हो रहे विकास के साथ-साथ बदली है। मैगजीन ने बताया कि अब वह AI की प्रगति को लेकर खुद को 'शॉर्ट टर्म में थोड़ा निराशावादी (बेयरिश) और लॉन्ग टर्म में जबरदस्त आशावादी (बुलिश)' मानते हैं।

अपने पॉडकास्ट के मकसद के बारे में पटेल ने लिखा- आगे जो भी हो, मैं चाहता हूं कि बहस इस पॉडकास्ट पर हो और अच्छे ढंग से हो।

इस लिस्ट में भारत में जन्मी एंटरप्रेन्योर शमा हैदर भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और उभरते हुए प्लेटफॉर्म्स पर फोकस करते हुए मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद ग्लोबल B2B मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशंस एजेंसी 'जेन मीडिया' (Zen Media) की शुरुआत की थी।

गोवा के मारगाओ में जन्मी हैदर ने जेन मीडिया को $1,500 के स्टार्टअप से एक ग्लोबल स्तर पर पहचानी जाने वाली एजेंसी बनाया और फिर कंपनी से अलग हो गईं। वह अभी Wispr Flow में 'एप्लाइड AI इवेंजलिस्ट' और Link School of Business में 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के तौर पर काम कर रही हैं। साथ ही, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल स्ट्रैटेजी और लीडरशिप के मामलों में बिजनेस को सलाह देती रहती हैं।

TIME ने हैदर को एक डिजिटल मार्केटिंग रणनीतिकार बताया है, जिन्होंने 15 से ज्यादा सालों तक व्यवसायों को बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ने में मदद की है। इसमें उनकी बेस्टसेलिंग किताबों - 'द जेन ऑफ सोशल मीडिया मार्केटिंग' और 'मोमेंटम: हाउ टू प्रोपेल योर मार्केटिंग एंड ट्रांसफॉर्म योर ब्रांड इन द डिजिटल एज' - का भी जिक्र किया गया है। साथ ही, LinkedIn और अपने सबस्टैक न्यूजलेटर 'द हैदर ग्राउंड' के जरिए पेशेवरों को AI के दौर के हिसाब से ढलने में मदद करने पर उनके फोकस को भी रेखांकित किया गया है।

Instagram पर इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए, हैदर ने सोशल मीडिया के शुरुआती दिनों से लेकर TIME100 क्रिएटर्स की सूची में शामिल होने तक के अपने सफर को याद किया। उन्होंने लिखा- किसी के भी मुझे 'क्रिएटर' कहने से पहले ही, मैं 17 सालों से कंटेंट बना रही थी। आज, TIME ने मुझे दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली क्रिएटर्स में से एक चुना है।

सोशल मीडिया के शुरुआती दिनों को याद करते हुए, हैदर ने बताया कि उन्होंने ट्विटर पर अपनी मास्टर्स थीसिस लिखी थी, जब उस प्लेटफॉर्म पर 2,000 से भी कम यूजर्स थे और अक्सर उनसे कहा जाता था कि बिजनेस में सोशल मीडिया का कोई भविष्य नहीं है।

TIME100 क्रिएटर्स की दूसरी सालाना लिस्ट में YouTube, TikTok, Instagram, LinkedIn, X, Twitch, Spotify और Substack जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले डिजिटल क्रिएटर्स को शामिल किया गया है। लिस्ट के साथ छपे एक एडिटोरियल में, TIME के ​​एडिटर-इन-चीफ सैम जैकब्स ने कहा कि आजाद क्रिएटर्स अमेरिकियों के लिए जानकारी का एक बड़ा जरिया बन गए हैं और पब्लिकेशन का मकसद अपने एडिटोरियल स्टैंडर्ड्स को क्रिएटर इकॉनमी के असर और पहुच के साथ जोड़ना है।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?