ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बड़ी पहल: UCLA हेल्थ में खुलेगी नई कार्डियोलॉजी चेयर, भारतवंशी डॉक्टर ने दान किए $2 मिलियन

अध्ययनों से पता चलता है कि दक्षिण एशियाई मूल के लोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां जीवन के शुरुआती चरणों में ही विकसित हो जाती हैं।

 इस राशि का उपयोग 'जीवराजका फैमिली फाउंडेशन चेयर इन कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ' की स्थापना के लिए किया जाएगा। इस राशि का उपयोग 'जीवराजका फैमिली फाउंडेशन चेयर इन कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ' की स्थापना के लिए किया जाएगा। / Courtesy: UCLA

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA) हेल्थ को जीवराजका फैमिली फाउंडेशन से 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 16.5 करोड़ रुपये) का बड़ा दान प्राप्त हुआ है। इस राशि का उपयोग 'जीवराजका फैमिली फाउंडेशन चेयर इन कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ' की स्थापना के लिए किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशियाई और अन्य उच्च जोखिम वाले समुदायों में हृदय रोगों की रोकथाम और उपचार को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें- इंडिया AI समिट: 'मशीन से बड़ी इंसानी बुद्धिमत्ता', एस्टोनियाई राष्ट्रपति का शिक्षा पर जोर

दक्षिण एशियाई समुदाय ही क्यों?
अध्ययनों से पता चलता है कि दक्षिण एशियाई मूल के लोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां जीवन के शुरुआती चरणों में ही विकसित हो जाती हैं। अन्य समुदायों की तुलना में इन्हें एक दशक पहले हृदय रोग होने का खतरा रहता है। वैश्विक स्तर पर होने वाली हृदय संबंधी मौतों में से आधे से अधिक हिस्सेदारी इसी क्षेत्र के लोगों की है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?