अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर / IANS/Deepak Kumar
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर फिलीपींस के मनीला में आयोजित आसियान और ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत लौट चुके हैं। अमेरिकी राजदूत ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को फोन पर क्वाड मीटिंग से संबंधित सभी जानकारी दी।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फिलीपींस में विदेश सचिव रुबियो से मिलने के बाद अभी-अभी नई दिल्ली लौटा हूं। हमारी क्वाड बैठकों ने हिंद-प्रशांत में हमारे साझेदारों के साथ कई जरूरी कामों में नई तेजी पैदा की है।
अमेरिकी राजदूत गोर ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान गोर ने ट्रंप को मनीला में आयोजित क्वाड बैठक में हुई बातचीत के बारे में जानकारी साझा की। गोर ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को फोन पर मनीला में क्वाड मीटिंग के दौरान हुई बातचीत के बारे में बताया।
बता दें, मनीला में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और विदेश सचिव रुबियो ने बुधवार को मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आसियान से जुड़ी बैठकों के दौरान क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) के दोबारा शुरू होने पर भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के खास क्षेत्र पर चर्चा की।
मनीला में क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) विदेश मंत्रियों की मीटिंग में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल हुए।
विदेश सचिव रुबियो ने कहा कि अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान एक आजाद और खुले हिंद-प्रशांत का दृष्टिकोण साझा करते हैं, जो “कानून के राज, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर आधारित हो।" उन्होंने आगे कहा, “क्वाड अभी भी प्राथमिकता है और हम इस साल के आखिर में फिर मिलेंगे।”
उन्होंने एस जयशंकर से मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा कि आसियान की बैठक में अपने दोस्त व भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। हमने क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों, क्वाड, व्यापार और रक्षा समझौते पर बात की। भारत के साथ हमारा संबंध बहुत जरूरी है।
वहीं, बैठक की जानकारी साझा करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि यहां मनीला में अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारी बैठक उन क्षेत्र पर केंद्रित थी जो भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए प्राथमिकता है, जिसमें व्यापार और टैरिफ, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, जरूरी मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login