ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट में दावा, बाइडेन प्रशासन में गैरकानूनी प्रवासियों का देश निकाला रेकॉर्ड लेवल पर

US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को खत्म हुए 2024 के वित्तीय वर्ष में तकरीबन 271,000 प्रवासियों को देश निकाला गया।

 लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारी अमेरिका की आव्रजन नीति में देश निकाले को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारी अमेरिका की आव्रजन नीति में देश निकाले को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। / . REUTERS/Ringo Chiu/File Photo / Reuters

19 दिसंबर को जारी अमेरिकी सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों का देश से निकाला गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2014 के बाद यह सबसे ज्यादा है। राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल के आखिरी समय में गैरकानूनी इमिग्रेशन कम करने की कोशिशों का ये नतीजा बताया जा रहा है। 

US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को खत्म हुए 2024 के वित्तीय वर्ष में तकरीबन 271,000 प्रवासियों को देश निकाला गया। सरकारी रिपोर्ट की मानें तो ये आंकड़ा 2021 में बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे ऊंचा है।और राष्ट्रपति ट्रम्प (2017-2021) के पूरे कार्यकाल से भी अधिक है।

डेमोक्रेट बाइडेन ने सत्ता संभालते हुए ट्रम्प की सख्त इमिग्रेशन नीतियों में ढील देने का वादा किया था। लेकिन अवैध आव्रजन की बड़ी संख्या से जूझते हुए उन्होंने धीरे-धीरे अपने प्रवर्तन के तरीके को सख्त कर दिया। वहीं, रिपब्लिकन ट्रम्प ने नवंबर में हुए चुनाव में दोबारा जीत हासिल करते हुए अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को रेकॉर्ड संख्या में देश से बाहर निकालने का वादा किया, जो उनके व्यापक आव्रजन कार्रवाई का हिस्सा है। 

वहीं, ट्रम्प की प्रवक्ता करोलिन लीविट ने एक बयान में कहा कि बाइडेन द्वारा किए गए देश निकाले, उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अवैध आव्रजन के उच्च स्तर की तुलना में नगण्य हैं। उन्होंने कहा, पहले ही दिन ट्रम्प उस आव्रजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के भयावह हालात को ठीक करेंगे जो जो बाइडेन ने बनाए हैं। अमेरिका के इतिहास में अवैध अपराधियों के सबसे बड़े सामूहिक देश निकाले अभियान को शुरू किया जाएगा।

सरकारी और थिंक-टैंक के आकलन के मुताबिक, 2022 में लगभग 1 करोड़ 10 लाख प्रवासी अवैध रूप से रह रहे थे या अस्थायी सुरक्षा प्राप्त थी। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अब यह संख्या 1 करोड़ 30 लाख से 1 करोड़ 40 लाख के बीच पहुंच गई है। रॉयटर्स की पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाली ट्रम्प प्रशासन इस योजनाबद्ध निर्वासन पहल को चलाने के लिए संघीय सरकार के संसाधनों का उपयोग करने की योजना बना रही है। 

अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रम्प ने देश निकाले अभियान को बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सीमित सफलता मिली। 2019 के वित्तीय वर्ष में ICE ने 267,000 प्रवासियों को देश से बाहर निकाला। यह बराक ओबामा के अधिकांश वर्षों से कम था। अगर ICE द्वारा किए गए देश निकाले और अमेरिकी सीमा अधिकारियों द्वारा मेक्सिको वापस भेजे गए लोगों दोनों को मिलाकर देखें, तो वित्तीय वर्ष 2023 में बाइडेन प्रशासन ने ट्रम्प के किसी भी वर्ष से ज्यादा लोगों को देश से बाहर निकाला।

हालांकि वित्तीय वर्ष 2024 में देश निकाले बढ़े, लेकिन एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की ICE गिरफ्तारियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत कम हो गई।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?