ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विश्व बैंक के अध्यक्ष बोले- 'विकसित भारत विकसित यूपी के बिना संभव नहीं'

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बग्गा ने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश के बिना संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बयान की प्रशंसा की है।

 विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बग्गा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बग्गा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। / x/WorldRetold

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रगति की खुले शब्दों में प्रशंसा करते हुए कहा,    “विकसित भारत की कल्पना तब तक पूरी नहीं हो सकती जब तक विकसित उत्तर प्रदेश नहीं बनता।”

अजय बंगा का यह बयान न केवल यूपी की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत के समग्र विकास में उत्तर प्रदेश एक निर्णायक भागीदार बन चुका है।

योगी मॉडल की प्रशंसा
विश्व बैंक प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, सड़क और आधारभूत ढांचे में सुधार, और निवेश के अनुकूल माहौल की विशेष रूप से सराहना की।
उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बन चुका है, और इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व क्षमता की अहम भूमिका है।

छोटे किसान यूपी की सबसे बड़ी ताकत
बंगा ने यूपी के कृषि क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि छोटे किसान इस राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि तकनीक और निवेश के जरिये कृषि को उन्नत बनाकर ही समावेशी विकास संभव है।

यह भी पढ़ें- जस्सी ने कहा- अमेरिका को भारत का समर्थन करना चाहिए, जैसे इजरायल का किया

विश्व बैंक और यूपी के बीच सहयोग की उम्मीद
इस मुलाकात को यूपी के विकास में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की रुचि के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह संभव है कि आने वाले दिनों में विश्व बैंक और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच कृषि, शहरी विकास और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग की नई परियोजनाएं सामने आएं।

मुख्यमंत्री का जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात की तस्वीरें और अजय बंगा का बयान अपने X हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, “श्री अजय बंगा जी के विचार प्रेरणादायक हैं। यह उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के परिश्रम और प्रयासों का सम्मान है।”

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?